महतारी वंदन योजना की राशि से बेटी का भविष्य संवार रहीं हरिला साहू
OM Darpan
एक हजार रुपए की मासिक सहायता में शेष 500 रुपए से पूरा करती हैं घरेलू जरूरतें
मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी। जिले के ग्राम घावड़ेटोला की हरिला साहू महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता में से आधी राशि अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचा रही हैं। वे हर माह 500 रुपए बेटी के सुकन्या समृद्धि योजना खाते में जमा करती हैं, जबकि बाकी राशि परिवार की घरेलू जरूरतों पर खर्च करती हैं।
हरिला साहू का कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली राशि से उन्हें बेटी के भविष्य के लिए हर महीने बचत करने में मदद मिल रही है। उनके मुताबिक यह बचत बेटी की पढ़ाई और भविष्य की जरूरतों के लिए उपयोगी हो सकती है।
हर महीने तय राशि की कर रहीं बचत
महतारी वंदन योजना के तहत हरिला को प्रतिमाह एक हजार रुपए मिलते हैं। इसमें से 500 रुपए वे नियमित रूप से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं। इस तरह योजना की राशि का एक हिस्सा तत्काल घरेलू जरूरतों में खर्च होने के साथ बेटी के लिए बचत के रूप में भी सुरक्षित हो रहा है।
हरिला के अनुसार नियमित आर्थिक सहायता मिलने से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के साथ भविष्य के लिए छोटी राशि बचाने का अवसर भी मिला है। उनका मानना है कि हर महीने की यह बचत आने वाले समय में बेटी के लिए सहारा बनेगी।
हरिला साहू ने महतारी वंदन योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग वे परिवार की जरूरतों के साथ बेटी के भविष्य के लिए भी कर पा रही हैं।
जरूरी खबरें
विज्ञापन