22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन पर विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा, 67 लाख बहनों के खाते में आए 631 करोड़ रुपये

शेयर करें

OM Darpan

Aug 26, 2026 01:08 am 472 views
महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन पर विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा, 67 लाख बहनों के खाते में आए 631 करोड़ रुपये
 
  • मुख्यमंत्री ने बालोद के डोंडी लोहारा से ट्रांसफर की राशि, बस्तर की बबीता ठाकुर बोलीं- मुश्किल समय में सहारा बनी योजना

बालोद | महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बनकर उभरी है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों को बड़ा उपहार देते हुए योजना की 31वीं किस्त जारी की। बालोद जिले के डोंडी लोहारा में आयोजित एक विशेष समारोह में मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर 67 लाख 28 हजार 918 महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि अंतरित की।

*** बस्तर की बबीता ठाकुर मनाएंगी धूमधाम से त्योहार ***

बस्तर जिले के तोकापाल निवासी बबीता ठाकुर ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि योजना से मिली 1000 रुपये की राशि का उपयोग वह रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां, उपहार और राखी खरीदने में करेंगी। बबीता ठाकुर के अनुसार, यह योजना मुश्किल समय में उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी है और इससे बच्चों की पढ़ाई व दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। 31वीं किस्त मिलने से उनके परिवार में भारी उत्साह का माहौल है।

*** विष्णु भैया ने बढ़ाई खुशियां, भविष्य के लिए बचत भी शुरू ***

महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्योहार के मौके पर दी गई इस सहायता से उत्साहित होकर बबीता ठाकुर ने अब भविष्य के लिए बचत भी शुरू कर दी है। वह इस राशि में से हर महीने 500 रुपये पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा कर रही हैं, ताकि परिवार की आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। प्रदेश की महिलाएं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस रक्षाबंधन उपहार को अपनी खुशियां बढ़ाने वाला कदम मान रही हैं।  

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922081551492

विज्ञापन

Advertisement