महतारी वंदन योजना: रक्षाबंधन पर विष्णु देव साय का बड़ा तोहफा, 67 लाख बहनों के खाते में आए 631 करोड़ रुपये
OM Darpan
Aug 26, 2026 01:08 am
473 views
26 Aug 2026
-
मुख्यमंत्री ने बालोद के डोंडी लोहारा से ट्रांसफर की राशि, बस्तर की बबीता ठाकुर बोलीं- मुश्किल समय में सहारा बनी योजना
*** बस्तर की बबीता ठाकुर मनाएंगी धूमधाम से त्योहार ***
बस्तर जिले के तोकापाल निवासी बबीता ठाकुर ने इस आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि योजना से मिली 1000 रुपये की राशि का उपयोग वह रक्षाबंधन के लिए मिठाइयां, उपहार और राखी खरीदने में करेंगी। बबीता ठाकुर के अनुसार, यह योजना मुश्किल समय में उनके परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी है और इससे बच्चों की पढ़ाई व दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल रही है। 31वीं किस्त मिलने से उनके परिवार में भारी उत्साह का माहौल है।*** विष्णु भैया ने बढ़ाई खुशियां, भविष्य के लिए बचत भी शुरू ***
महतारी वंदन योजना ने महिलाओं की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता को खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्योहार के मौके पर दी गई इस सहायता से उत्साहित होकर बबीता ठाकुर ने अब भविष्य के लिए बचत भी शुरू कर दी है। वह इस राशि में से हर महीने 500 रुपये पोस्ट ऑफिस के खाते में जमा कर रही हैं, ताकि परिवार की आकस्मिक आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके। प्रदेश की महिलाएं मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए इस रक्षाबंधन उपहार को अपनी खुशियां बढ़ाने वाला कदम मान रही हैं।जरूरी खबरें
विज्ञापन