महतारी वंदन योजना से संवरी सुकमा की राजेश्वरी की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
OM Darpan
Aug 31, 2026 01:37 am
9,323 views
31 Aug 2026
दैनिक जरूरतों के लिए अब नहीं फैलाना पड़ता हाथ
योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि अब राजेश्वरी के घर की रोजमर्रा की जरूरतों जैसे राशन, ताजी सब्जियां, साबुन-तेल और बच्चों के पोषण से जुड़ी अनिवार्य वस्तुओं को पूरा करने में काम आ रही है। पहले इन छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब आत्मनिर्भर होने से उनके भीतर निर्णय लेने का साहस बढ़ा है। इससे परिवार और समाज में उनकी गरिमा और भी सशक्त हुई है।विष्णु देव साय के सुशासन में मिल रही नई पहचान
राजेश्वरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन को प्रदेश की महिलाओं के हुनर, मेहनत और मान-सम्मान की सही पहचान मानती हैं। शासन के इस सहयोग ने वनांचल की महिलाओं के भीतर यह भरोसा जगाया है कि वे भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की मजबूत रीढ़ बन सकती हैं। यह पहल न केवल महिलाओं की घरेलू जिम्मेदारियों को सहारा दे रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।महिला सशक्तिकरण की मूक क्रांति
महतारी वंदन योजना बस्तर के वनांचल से लेकर पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की एक मूक क्रांति लिख रही है। विशेषकर स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण परिवेश की महिलाएं इस संबल के सहारे अपनी मेहनत को नई दिशा दे रही हैं। सुनीता राव का अनुभव इसी सकारात्मक बदलाव का जीवंत प्रमाण है, जहां 'बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान' का संकल्प धरातल पर साकार हो रहा है।जरूरी खबरें
विज्ञापन