24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग: कामधेनु विश्वविद्यालय में पशु मित्र मोबाइल ऐप लॉन्च, पशुपालकों को प्रजनन और प्रबंधन की मिलेगी सटीक जानकारी

शेयर करें

OM Darpan

Aug 23, 2026 03:41 am 857 views
दुर्ग: कामधेनु विश्वविद्यालय में पशु मित्र मोबाइल ऐप लॉन्च, पशुपालकों को प्रजनन और प्रबंधन की मिलेगी सटीक जानकारी
 
  • कुलपति डॉ. आर.आर.बी सिंह ने किया विमोचन, किसानों और पशु चिकित्सकों के लिए मददगार होगा डिजिटल प्लेटफॉर्म

दुर्ग | दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति डॉ. आर.आर.बी सिंह ने पशु मित्र काल्विंग कैलकुलेटर मोबाइल ऐप का आधिकारिक विमोचन किया। इस ऐप का निर्माण निदेशक विस्तार शिक्षा और प्रभारी प्राचार्य वेटनरी पॉलिटेक्निक महासमुंद डॉ. मनोज कुमार गेंदले के नेतृत्व एवं डॉ. गोविना देवांगन के सहयोग से किया गया है। इस विमोचन अवसर पर कुलसचिव डॉ. भानु प्रताप राठिया, अधिष्ठाता डॉ. सुशांत पाल, डॉ. संजय शाक्य, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ. दिलीप चौधरी, डॉ. मेहताब सिंह परमार, डॉ. गोविना देवांगन, संजीव जैन और अर्चना खोब्रागडे उपस्थित रहे। कुलपति डॉ. आर.आर.बी सिंह ने बताया कि यह ऐप विशेष रूप से पशुपालकों, डेयरी किसानों, पशु चिकित्सकों और मैत्री कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए विकसित किया गया है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म कृत्रिम गर्भाधान, प्रजनन और पशु प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों की सटीक गणना कर पशुपालकों को सही समय पर उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाता है। डॉ. मनोज कुमार गेंदले ने जानकारी दी कि यह मोबाइल ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में काम करता है। इसमें गाय और भैंस प्रजाति के पशुओं के प्रजनन संबंधी आंकड़ों की गणना सरलता से की जा सकती है। डॉ. गोविना देवांगन के अनुसार, ऐप में कृत्रिम गर्भाधान या सर्विस तिथि दर्ज करने पर पशु के पुनः गर्मी में आने, गर्भ परीक्षण की तिथि, अनुमानित प्रसव और दूध छुड़ाने की तिथि की सटीक जानकारी प्राप्त होती है। इससे पशु के स्वास्थ्य और दुग्ध उत्पादन चक्र को सही बनाए रखने में मदद मिलती है। एक क्लिक के माध्यम से त्रुटिहीन गणना करने वाला यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा, ऐप के माध्यम से गणना की गई तिथियों को व्हाट्सएप पर अन्य संबंधित व्यक्तियों के साथ साझा करने की भी सुविधा दी गई है। यह ऐप किसानों और चिकित्सकों के लिए पशु प्रबंधन में लाभदायक सिद्ध होगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924210319643

विज्ञापन

Advertisement