खाद-बीज की चिंता दूर: पीएम किसान सम्मान निधि से आसान हुई किसान महेंद्र की खेती
OM Darpan
अम्बिकापुर। खेती का सीजन शुरू होते ही खाद, बीज और कृषि सामग्री जुटाने की चुनौती से किसानों को राहत मिल रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बकालो भाटापारा के किसान महेंद्र कुमार प्रजापति के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना खेती की तैयारी में आर्थिक सहारा बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली सालाना 6 हजार रुपये की राशि का उपयोग वे खाद और बीज की खरीदारी में कर रहे हैं।
महेंद्र कुमार प्रजापति का कहना है कि सीजन के वक्त कृषि आदानों की व्यवस्था के लिए पैसों की जरूरत होती है। पीएम-किसान सम्मान निधि से मिलने वाली सहायता सीधे बैंक खाते में आने से जरूरी संसाधन जुटाने में सुविधा हो जाती है। सालाना मिलने वाली 6 हजार रुपये की यह मदद खेती की पूरी लागत का विकल्प तो नहीं है, लेकिन समय पर छोटे-छोटे कृषि खर्चों और आवश्यक सामग्री की व्यवस्था में उपयोगी साबित हो रही है।
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई इस केस स्टडी के अनुसार, पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये तीन समान किस्तों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। किसान महेंद्र कुमार प्रजापति ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किसान हितैषी कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन