24 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेंड्रा में रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों का रक्त समूह परीक्षण

शेयर करें

OM Darpan

Sep 25, 2026 03:30 am 378 views
पेंड्रा में रक्तदान शिविर, 100 से अधिक लोगों का रक्त समूह परीक्षण

सेवा संकल्प अभियान और एनएसएस स्थापना दिवस पर आयोजन, छात्र-छात्राओं सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले में सेवा संकल्प अभियान एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर डॉ. भंवर सिंह पोर्ते शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पेंड्रा में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में रक्त समूह परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

100 से अधिक प्रतिभागियों का हुआ रक्त समूह परीक्षण

शिविर के दौरान 100 से अधिक प्रतिभागियों का रक्त समूह परीक्षण किया गया। वहीं पात्र और इच्छुक विद्यार्थियों सहित अन्य सहभागियों ने रक्तदान में भाग लेते हुए कुल 13 यूनिट रक्तदान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस दौरान विद्यार्थियों को रक्तदान के महत्व, जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता तथा मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया।

सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना होती है मजबूत

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम.पी. रोहिणी ने शिविर के सफल आयोजन के लिए यूथ रेडक्रॉस सोसायटी, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा सहभागी छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

जिला ब्लड बैंक का रहा विशेष सहयोग

शिविर के आयोजन में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत रात्रे एवं जिला ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा।


शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260925040425165

विज्ञापन

Advertisement