3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व महिला तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

शेयर करें

OM Darpan

Oct 02, 2026 09:32 pm 164 views
एशियन गेम्स 2026 में रिकर्व महिला तीरंदाजी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर

एशियन गेम्स 2026 की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय तीरंदाज अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय बेटियों ने अपने सटीक निशाने, एकाग्रता और टीम वर्क से इतिहास रचते हुए पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। एशियन गेम्स की रिकर्व महिला टीम स्पर्धा में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीतना भारतीय तीरंदाजी के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों की मेहनत, लगन, अनुशासन और आपसी तालमेल ने इस सफलता की नींव रखी है। अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाने वाला उनका यह प्रदर्शन लंबे समय तक याद रखा जाएगा और देश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित करेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अंकिता भगत, कुमकुम अनिल मोहोद और कीर्ति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी देश के लिए नई उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004042720765

विज्ञापन

Advertisement