21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरते जल स्तर से गहराया संकट, तो बिरेतरा में महिलाओं ने संभाला मोर्चा; मानव श्रृंखला बनाकर दिया 'जल ही जीवन है' का संदेश!

शेयर करें

OM Darpan

Apr 13, 2026 10:07 pm 259 views
गिरते जल स्तर से गहराया संकट, तो बिरेतरा में महिलाओं ने संभाला मोर्चा; मानव श्रृंखला बनाकर दिया 'जल ही जीवन है' का संदेश!

गुण्डरदेही/ बेमेतरा (ओमदर्पण न्यूज़)।

लगातार गिरते भू-जल स्तर की समस्या को देखते हुए गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरेतरा में 'नीर चेतना अभियान' (SJB 2.0) के तहत एक वृहद जनजागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भविष्य के लिए जल संरक्षण का दृढ़ संकल्प लिया।

मानव श्रृंखला बनाकर दिया संदेश

ग्राम बिरेतरा में जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशाल मानव श्रृंखला बनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि यदि आज जल को नहीं सहेजा गया, तो भविष्य में गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहान समूह की महिलाओं ने संभाला मोर्चा

इस जागरूकता अभियान में 'बिहान' समूह की महिलाओं की भूमिका बेहद सराहनीय रही। महिलाओं ने गांव में आकर्षक रंगोली उकेरी, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए और एक विशाल जागरूकता रैली निकाली। इसके माध्यम से उन्होंने ग्रामीणों को पानी की हर एक बूंद का महत्व समझाया।

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से विशेष अपील की गई कि वे अपने घरों की छतों पर 'रेन वाटर हार्वेस्टिंग' (वर्षा जल संचयन) सिस्टम जरूर लगवाएं ताकि बारिश के पानी को सहेज कर भू-जल स्तर को फिर से बढ़ाया जा सके। इसके साथ ही गांव के पारंपरिक जल स्रोतों (तालाब, कुएं आदि) को सहेजने और उन्हें प्रदूषण मुक्त रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922021327557

विज्ञापन

Advertisement