22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दूर की जगेश्वरी की बाधा, घर पहुंचा गैस सिलेंडर

शेयर करें

OM Darpan

Jul 27, 2026 12:36 am 790 views
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दूर की जगेश्वरी की बाधा, घर पहुंचा गैस सिलेंडर
  सरगुजा। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से सरगुजा जिले के मैनपाट विकासखंड में एक लंबित मामले का तत्काल निराकरण किया गया। ग्राम नर्मदापुर निवासी श्रीमती जगेश्वरी यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर प्रशासन ने बिजली की गति से कार्रवाई की है।

विजलहवा गैस वितरक के पास पहुंची जांच टीम

शिकायत मिलते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। अधिकारियों की टीम तत्काल विजलहवा स्थित नैतिक भारत गैस ग्रामीण वितरक के पास पहुंची। वहां टीम ने शिकायत का विस्तृत परीक्षण किया और मौके पर पंचनामा तैयार कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए गए ताकि देरी के कारणों का पता लगाया जा सके।

पति दयाशंकर ने मौके पर पूरे किए दस्तावेज

जांच के समय शिकायतकर्ता जगेश्वरी यादव की अनुपस्थिति में उनके पति श्री दयाशंकर यादव ने अधिकारियों को आवश्यक दस्तावेज सौंपे। आधार कार्ड और विभागीय अभिलेखों के मिलान में पाया गया कि कनेक्शन पहले ही स्वीकृत हो चुका था, लेकिन हितग्राही तक पहुंचा नहीं था। औपचारिकताएं पूर्ण होते ही अधिकारियों ने मौके पर ही दयाशंकर यादव को गैस कनेक्शन उपलब्ध करा दिया। समस्या हल होने पर हितग्राही परिवार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922134712915

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 2 / 192