22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जटिल सर्जरी, महिला के पेट से निकाला विशाल ट्यूमर

शेयर करें

OM Darpan

Aug 10, 2026 08:55 am 371 views
राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में जटिल सर्जरी, महिला के पेट से निकाला विशाल ट्यूमर
 
  • छब्बीस सप्ताह के शिशु के आकार का था ट्यूमर, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सफल ऑपरेशन कर महिला को दिया नया जीवन

  राजनांदगांव | राजनांदगांव के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग ने एक अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक पूरा किया है। विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने एक महिला के गर्भाशय के बाहर विकसित हुए विशाल ब्रॉड लिगामेंट फाइब्रॉयड ट्यूमर को ऑपरेशन के जरिए निकालकर उसे स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद दी। इस सफल ऑपरेशन के साथ ही विभाग ने जिले में उपलब्ध विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं की उत्कृष्टता का परिचय दिया है। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष मीना आरमो ने बताया कि यह ट्यूमर ब्रॉड लिगामेंट फाइब्रॉयड था, जो कैंसर रहित होता है। यह सामान्य फाइब्रॉयड की तरह गर्भाशय के भीतर न होकर गर्भाशय के बाहर बांई ओर स्थित था। इसका आकार लगभग छब्बीस सप्ताह के शिशु के समान था। ट्यूमर के आसपास मूत्रवाहिनी और प्रमुख रक्त वाहिकाएं होने के कारण इसकी सर्जरी अत्यंत जटिल एवं चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। महिला की यूएसजी एवं सीटी स्कैन रिपोर्ट में पहले गर्भाशय कैंसर की संभावना व्यक्त की गई थी, जिसके आधार पर स्टेजिंग लैप्रोटॉमी की योजना बनाई गई थी।

आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ उपचार से मिली सफलता

ऑपरेशन के दौरान पेट में चीरा लगाने के बाद स्पष्ट हुआ कि यह कैंसर नहीं, बल्कि ब्रॉड लिगामेंट फाइब्रॉयड है। इसके बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अत्यंत सावधानी एवं दक्षता के साथ ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। ऑपरेशन के उपरांत गर्भाशय, ट्यूब, अंडाशय एवं ट्यूमर के नमूनों को आवश्यक जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वर्तमान में मरीज की स्थिति पूरी तरह स्थिर है तथा वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। विभाग में नियमित रूप से जटिल स्त्री रोग संबंधी शल्य चिकित्साएं आधुनिक तकनीकों एवं मानक उपचार पद्धतियों के अनुरूप की जा रही हैं।    

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 6 / 192