21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्र ने की आत्महत्या, जांच मे जुटी पामगढ़ पुलिस

शेयर करें

OM Darpan

Jun 10, 2024 11:33 pm 212 views
  जांजगीर। जिले में 12वीं के छात्र कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रात में जब घर के सभी लोग सो गए थे, तब छात्रा ने ये कदम उठाया है। पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक मृत छात्र का नाम नीरज रत्नाकर उम्र-18 है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। पामगढ़ पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। नीरज की मां ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ घर में रहती है। नीरज के पिता ड्राइवर हैं, वह अक्सर घर से बाहर रहते हैं। उसे दिन भी मां-बेटे घर में थे। दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे। इसी बीच रात में बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मां ने बताया कि वह इस साल 12वीं की परिक्षा में अच्छे नंबर से पास हुआ था, लेकिन किस वजह से ये घातक कदम उठाया है इसका पता नहीं चल रहा है। अपनी परेशानियों को लेकर बेटे ने कुछ बताया भी नहीं। पामगढ़ पुलिस इस आत्महत्या को हर एंगल से पफ्तीश कर रही है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921214229134

विज्ञापन

Advertisement