राष्ट्रमंडल खेलों में सिल्वर मेडल जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव बनेंगी डीएसपी
OM Darpan
Aug 04, 2026 02:58 am
953 views
04 Aug 2026
-
सीएम हाउस में हुआ राजनांदगांव की बेटी का भव्य स्वागत और अभिनंदन
-
53 किलो भारोत्तोलन में 199 किलो वजन उठाकर देश का गौरव बढ़ाया
बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने बताया कि ज्ञानेश्वरी ने 53 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह सफलता राज्य के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगी। साय ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कठोर परिश्रम के बल पर कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। ज्ञानेश्वरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं और विशेषकर बेटियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत साबित होगी कि मेहनत ईमानदार हो तो मंजिल दूर नहीं रहती।अब बनेगा बेहतर खेल वातावरण
प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए आधुनिक अधोसंरचना, प्रशिक्षण और कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को खेलों के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उल्लेखनीय है कि ग्लासगो रवाना होने से पहले भी मुख्यमंत्री ने ज्ञानेश्वरी से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। भविष्य में राज्य के अधिक से अधिक खिलाड़ी ओलंपिक और एशियाई खेलों में तिरंगा लहराएं, इसके लिए सरकार हरसंभव प्रोत्साहन उपलब्ध कराएगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन