21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“1 साल तक शादी में मत खरीदिए सोना: मोदी”

शेयर करें

OM Darpan

May 11, 2026 05:42 am 231 views
“1 साल तक शादी में मत खरीदिए सोना: मोदी”

 

  •  सिकंदराबाद में PM मोदी की अपील ने चौंकाया, बोले- जंग से भारत पर बढ़ा आर्थिक दबाव

  • मिडिल ईस्ट और यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईंधन बचाने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और विदेशी मुद्रा बचाने पर दिया जोर


सिकंदराबाद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मिडिल ईस्ट में जारी जंग और यूक्रेन युद्ध के असर को लेकर देशवासियों को आगाह किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक युद्ध और सप्लाई चेन संकट का असर भारत पर भी गंभीर रूप से पड़ रहा है। इसी दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि वे एक साल तक शादियों के लिए सोना न खरीदें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास बड़े पैमाने पर तेल के भंडार नहीं हैं और युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने के लिए ईंधन की बचत जरूरी है और नागरिकों को जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरोना काल का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय लोगों ने वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को अपनाया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में फिर से ऐसी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देने की जरूरत है।

सरकार उठा रही पूरा भार

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसके लिए खुद पूरा भार उठा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय बड़े सप्लाई चेन संकट से गुजर रही है और यूक्रेन युद्ध ने वैश्विक कठिनाइयों को और बढ़ा दिया है।

उन्होंने कहा कि विश्वभर में फर्टिलाइजर की एक बोरी लगभग 3000 रुपये में बिक रही है, जबकि भारत में किसानों को वही बोरी 300 रुपये से भी कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है।

हरदीप सिंह पुरी ने साझा किया वीडियो

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो साझा किया। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री ने नागरिकों से पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने और सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील की है।

कांग्रेस और टीएमसी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कांग्रेस और टीएमसी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया तथा संवैधानिक संस्थाओं का गला घोंटने का काम किया। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी ने कांग्रेस और लेफ्ट की बुरी आदतों को अपना लिया।

बंगाल चुनाव पर भी बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता ने तानाशाही और भयावह राजनीतिक मॉडल को पराजित किया है। उन्होंने कहा कि असम से ओडिशा और बंगाल से पुडुचेरी तक जनता अब वंशवाद नहीं बल्कि विश्वासवाद को चुन रही है।

9,400 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

सिकंदराबाद दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 9,400 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इनमें सड़क, रेलवे, औद्योगिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922021327557

विज्ञापन

Advertisement