5 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तुमाकला स्कूल में बच्चों को मिली 70 नई थालियां, जनपद सदस्य प्रीतम यादव ने मध्यान भोजन को बनाया बेहतर

शेयर करें

OM Darpan

Aug 25, 2025 12:32 am 447 views
तुमाकला स्कूल में बच्चों को मिली 70 नई थालियां, जनपद सदस्य प्रीतम यादव ने मध्यान भोजन को बनाया बेहतर
दुर्ग (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 18 के जनपद सदस्य प्रीतम यादव ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तुमाकला में बच्चों के लिए 70 नई थालियों का वितरण किया। इस पहल से अब बच्चों को मध्यान भोजन के लिए स्वच्छ और उचित बर्तन मिल सकेंगे, जिससे उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा।

बच्चों को मिला स्वच्छ भोजन का आधार

प्रीतम यादव ने बताया कि बच्चों को स्कूल में मिलने वाले मध्यान भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। नई थालियों के वितरण से यह सुनिश्चित होगा कि बच्चे साफ-सुथरे बर्तनों में भोजन करें। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रीतम यादव का आभार व्यक्त किया।

अन्य दानवीरों ने भी बढ़ाया हाथ

इस कार्यक्रम में केवल थालियां ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी स्कूल को दान में मिली। बोरी कॉलेज के सांसद प्रतिनिधि ज्ञान यादव ने विद्यालय के लिए एक दीवाल घड़ी भेंट की, जो बच्चों को समय का महत्व सिखाने और कक्षाओं को सुचारु रूप से चलाने में सहायक होगी। वहीं, हिर्री संकुल के सीएसी दिनेश साहू ने 7 नग एलईडी ट्यूब लाइटें दान में दीं, जिससे कक्षाओं में रोशनी की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी और बच्चों को पढ़ाई के लिए अधिक अनुकूल वातावरण मिलेगा।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया आभार

समस्त दानवीरों के इस सराहनीय कार्य के लिए सरपंच देहुती प्रकाश कश्यप, अध्यक्ष संजय कश्यप, प्रकाश कश्यप, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पवन निर्मलकर, सांसद प्रतिनिधि देव लाल ठाकुर, गज्जू सिंह कश्यप, भागवत सिंह, दुखित निर्मलकर, उपसरपंच धर्मेंद्र निषाद, प्राचार्य बाबू दास देश लहरे, प्रधान पाठक निधि शाह, योगेश कश्यप, राकेश हरमुख, वंदना बैस घनश्याम नेताम, महेश कश्यप, स्नेहा शर्मा, इंदु वर्मा, केसरबाई, सेवती बाई, सुरेखा, तीजन और अन्य ग्राम वासियों ने सहर्ष धन्यवाद दिया। सभी ने उम्मीद जताई कि ऐसे सामाजिक सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में और भी सुधार आएगा।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261005134440645

विज्ञापन

Advertisement