21 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रजत जयंती वर्ष का बजट: हर वर्ग के लिए हितकारी – विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

OM Darpan

Mar 05, 2025 07:45 am 421 views
रजत जयंती वर्ष का बजट: हर वर्ग के लिए हितकारी – विधायक ललित चंद्राकर

  • विधानसभा में प्रस्तुत बजट वर्तमान और भविष्य दोनों की जरूरतों को करेगा पूरा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश किए गए बजट को लेकर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने इसे सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि रजत जयंती अटल निर्माण वर्ष का यह बजट ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के मंत्र को चरितार्थ करता है।

युवाओं और किसानों के लिए सुनहरे अवसर

विधायक ललित चंद्राकर के अनुसार यह बजट युवाओं के लिए उद्यम और रोजगार के नए अवसर खोलेगा। सरकार ने हाइटेक खेती को बढ़ावा देने के लिए भी ठोस कदम उठाए हैं, जिससे किसानों को नई तकनीकों का लाभ मिलेगा। पेट्रोल की कीमत में ₹1 प्रति लीटर की कमी से आम जनता, किसान और उद्योगों को राहत मिलेगी। इसके अलावा, सरकार ने थोक डीजल खरीद पर वैट घटाकर 17% कर दिया है, जिससे परिवहन और कृषि क्षेत्र को सीधा फायदा होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

संपूर्ण विकास की दिशा में बड़ा कदम

बजट में शिक्षा, ग्रामीण विकास, शहरी सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3% वृद्धि मार्च से लागू होगी, जिससे सरकारी कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में अहम प्रयास

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने इस बजट को पूरी तरह हस्तलिखित बजट के रूप में पेश किया, जो अपने आप में अनूठा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प की तर्ज पर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का लक्ष्य रखा है। यह बजट उस दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

गति थीम के तहत सुशासन और औद्योगिक विकास पर जोर

विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि इस बार के बजट की थीम "ज्ञान के लिए गति" है, जो ट्रिपल इंजन सरकार के लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेगा। सुशासन, आधारभूत ढांचे का विकास, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक क्षेत्र में तीव्र प्रगति बजट की प्राथमिकताएं हैं।

भविष्य की नई राह

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ डिजिटल, सुरक्षित और विकसित राज्य बनने की दिशा में और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा, "अंधकार कितना भी घना हो, उजाले की उम्मीद और तलाश पर ही मानव जाति की सार्थकता है। यह बजट बेहतर कल के लिए एक प्रयास, भावी विकास के लिए एक कोशिश और विकास के बसंत के लिए एक उद्यम है।"

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261022013030372

विज्ञापन

Advertisement