3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेवरा सिरसा स्कूल में गूँजा देशभक्ति का जयघोष, सरपंच ने किया ध्वजारोहण

शेयर करें

OM Darpan

Aug 17, 2025 05:41 am 482 views
जेवरा सिरसा स्कूल में गूँजा देशभक्ति का जयघोष, सरपंच ने किया ध्वजारोहण
  ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जेवरा सिरसा में स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती पूजन और वंदना से हुआ। ग्राम सरपंच भुवनेश्वरी कुर्रे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य संतोष निषाद, उपसरपंच भुनेश्वर यादव, एसएमसी अध्यक्ष संतोष साहू सहित पंचगण और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक शाला की प्रधान पाठक संध्या सेंगर समेत अन्य शिक्षक और ग्रामीण जन भी उपस्थित थे। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविताएं, भाषण और गीत प्रस्तुत किए, जिनकी ग्रामीणों ने खूब सराहना की। यह आयोजन देशभक्ति और सामुदायिक भावना का प्रतीक बन गया।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003122036589

विज्ञापन

Advertisement