1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग भाजपा में जश्न, बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे

शेयर करें

OM Darpan

Nov 15, 2025 07:34 am 214 views
बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दुर्ग भाजपा में जश्न, बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे

 
  • जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा- विपक्ष का प्रोपेगेंडा खारिज, मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मंगलवार को दुर्ग में भी मनाया गया। जिला भाजपा कार्यालय में अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'मोदी के नेतृत्व पर देश को भरोसा'

 

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से पूरा देश उन पर अपना विश्वास जताता आ रहा है। यह देश के विभिन्न राज्यों में संपन्न हो रहे चुनावों में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा, "बिहार चुनाव में विपक्ष द्वारा सत्ता में आने के लिए तमाम प्रोपेगेंडा किया गया, लेकिन बिहार की जनता ने इन सभी को दरकिनार कर भाजपा नीत गठबंधन पर भरोसा जताया है।"

'तुष्टिकरण की राजनीति के कारण कांग्रेस गर्त में'

 

कौशिक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री की गारंटी और जनहितकारी योजनाओं से आम जनमानस के जीवन में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी अपनी गलत नीतियों और लगातार तुष्टिकरण की राजनीति के कारण गर्त में चली जा रही है।

उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित छत्तीसगढ़ के मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने भी भूमिका निभाई थी, जिसकी परिणति इस जीत के रूप में मिली है। उन्होंने बिहार की जनता और भाजपा परिवार को जीत की बधाई दी।

'विपक्ष ने लांघी राजनीति की मर्यादा'

 

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर भाजपा नीत गठबंधन पर भरोसा जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस ने ओछी राजनीति का प्रदर्शन किया और राजनीति की सारी मर्यादाओं को तार-तार कर दिया।

चंद्राकर के मुताबिक, "जनता को बरगलाने के लिए तरह-तरह के लोक-लुभावन प्रलोभन दिए गए, लेकिन जनता ने उनके प्रलोभन को ठुकराते हुए गठबंधन पर भरोसा जताया।" उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और बिहार के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताया।

 

आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, मनोज सोनी, हर्षा चंद्राकर, राजीव पांडेय, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, सह कोषाध्यक्ष ध्रुव सचदेव, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, वरिष्ठ नेता राजेंद्र पाध्ये, अजय तिवारी, संदीप जैन, जय श्री राजपूत, प्रकाश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001204024727

विज्ञापन

Advertisement