गोलमाल 5 में लक्ष्मण की वापसी, 19 साल बाद जमेगी कुणाल खेमू संग जोड़ी
OM Darpan
मुंबई।
बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी एक बार फिर अपने चिर-परिचित किरदार लक्ष्मण के साथ पर्दे पर लौटने जा रहे हैं। बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘गोलमाल 5’ में शरमन जोशी और कुणाल खेमू की जोड़ी लगभग 19 साल बाद एक साथ नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने फिल्म ‘ढोल’ में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाया था।
फिल्मों और दर्शकों की बदलती पसंद पर बात करते हुए शरमन जोशी ने कहा कि आज का दर्शक पहले से ज्यादा जागरूक है और हर पहलू पर सवाल करता है। अब सिर्फ बड़े सितारे या भव्य निर्माण ही सफलता की गारंटी नहीं हैं, बल्कि कहानी, निर्देशन और प्रोडक्शन वैल्यू भी उतने ही मायने रखते हैं।
शरमन का मानना है कि दर्शकों की बढ़ती अपेक्षाएं इंडस्ट्री के लिए एक सकारात्मक बदलाव हैं। जब दर्शक दमदार कंटेंट मांगते हैं, तो कलाकारों को भी अपनी क्षमता निखारने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। हाल के दिनों में आ रही स्क्रिप्ट्स पर खुशी जताते हुए उन्होंने बताया कि अब उनके पास ऐसी मजबूत कहानियां आ रही हैं, जिन्हें मना करना मुश्किल होता है।
‘गोलमाल 5’ में कुणाल खेमू के साथ काम करने को लेकर शरमन खासे उत्साहित हैं। कुणाल की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ढोल के वक्त दोनों काफी युवा थे, लेकिन अब कुणाल ने अभिनय के साथ-साथ लेखन में भी अपनी प्रतिभा दिखाई है।
शरमन जोशी ने ‘गोलमाल 5’ में अपने किरदार के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन दर्शकों को भरोसा दिलाया कि उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें रखनी चाहिए और उन्हें निराशा नहीं होगी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन