22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आस्था का सैलाब: टेमरी में धूमधाम से मनी गुरु घासीदास जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

शेयर करें

OM Darpan

Dec 19, 2025 06:09 am 306 views
आस्था का सैलाब: टेमरी में धूमधाम से मनी गुरु घासीदास जयंती, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

टेमरी के जय स्तंभ चौक पर गुरु घासीदास जयंती का भव्य आयोजन


दुर्ग/टेमरी (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग जिले के टेमरी क्षेत्र स्थित जय स्तंभ चौक गुरुवार को सतनाम के जयकारों से गूंज उठा। अवसर था परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा की जयंती समारोह (2025) का, जिसे स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष पवन शर्मा और सभापति प्रीतम यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा गुरु घासीदास के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा द्वारा दिया गया "मनखे-मनखे एक समान" (सभी मनुष्य एक समान हैं) का संदेश आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की अपील

मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा के बताए सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में समाज में भाईचारा, समानता और आपसी सद्भाव बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने की पहल

आयोजन समिति ने बताया कि ऐसे भव्य आयोजनों का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को संत गुरु घासीदास जी के विचारों, आदर्शों और उनकी शिक्षाओं से जोड़ना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु शामिल हुए। समारोह का समापन सामाजिक एकता और सामूहिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922114644296

विज्ञापन

Advertisement