22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर: वायरल वीडियो में गाली-गलौज करते नजर आए भाजपा सांसद भोजराज नाग

शेयर करें

OM Darpan

Dec 30, 2024 06:47 pm 257 views

कांकेर। विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद भोजराज नाग एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो 28 दिसंबर का बताया जा रहा है, जब सांसद नाग रावघाट इलाके के दौरे पर थे।
वीडियो में सांसद भोजराज नाग फोन पर बातचीत करते दिख रहे हैं। बातचीत के दौरान सांसद ने कहा, "रे बे से बात करता है…कौन है बे?" जब सामने वाले शख्स ने पूछा कि आप कौन हैं, तो सांसद ने जवाब दिया, "तेरा बाप बोल रहा हूं…सांसद।" इसके बाद वे गुस्से में आ गए और वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा, "रिपोर्ट दर्ज करो इसके खिलाफ और घसीट के लाओ थाने।"
बताया जा रहा है कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब सांसद भोजराज नाग ने ठेकेदार अजय साहू से अपने ट्रैक्टरों के भुगतान को लेकर बात की। यह भुगतान पिछले एक साल से लंबित था। घटना के समय सांसद भोजराज नाग और विधायक विक्रम उसेंडी रावघाट के मुद्दे पर बैठक कर रहे थे। इस घटना के बाद सांसद नाग ने पुलिस को संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।   [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922171757639

विज्ञापन

Advertisement