21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांकेर पुलिस ने नकली खाद बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, दो फरार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 08, 2024 07:23 pm 327 views
  • नमक को रंगकर बना रहे थे नकली खाद
  • पुलिस की जांच में बड़े खुलासे की उम्मीद
कांकेर (कौशल संदुजा)। कांकेर पुलिस ने एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है, जिसमें नकली खाद बनाकर बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य नमक को खाद के रंग में रंगकर उसे नकली खाद के रूप में बेचते थे। कुछ दिन पहले अमानक खाद का एक बड़ा जखीरा नावा सिटी, राजस्थान से छत्तीसगढ़ लाया गया था। पखांजूर पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। नमक को रंगकर बनाते थे खाद: पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि गिरोह के सदस्य नमक को पहले कलर करते थे और फिर उसे नकली खाद के रूप में पैक करके बाजार में बेच देते थे। ये लोग नकली खाद को असली खाद की बोरियों में पैक करके फर्जीवाड़ा करते थे। गिरोह के सरगना शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना नकली खाद की मार्केटिंग और बिक्री का काम संभालते थे। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस अब पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। चार गिरफ्तार, दो फरार: पुलिस ने इस मामले में नावा सिटी, राजस्थान से अपराध में शामिल चार आरोपियों - विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन, और दौलत सिंह को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को पखांजूर लाकर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। वहीं, गिरोह के प्रमुख सदस्य शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। क्या कहां थना प्रभारी ने पखांजूर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट ने बताया, "गिरोह के सदस्य विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन और उपकार जैन, जो नावा सिटी, डिडवाना, राजस्थान के निवासी हैं, नमक को रंगकर नकली पोटाश खाद के रूप में तैयार करते थे। शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना नकली खाद के बोरे तैयार करते थे, जिनमें नकली पोटाश खाद पैक करके दूसरे राज्यों में भेजा जाता था।"
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921143948929

विज्ञापन

Advertisement