13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अनंतनाग में सेना-आतंकवादी मुठभेड़, एक जवान घायल

शेयर करें

OM Darpan

Aug 11, 2024 01:13 am 191 views
अनंतनाग में सेना-आतंकवादी मुठभेड़, एक जवान घायल
[smartslider3 slider=6]

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी, हालिया हमलों की कड़ी में तनाव बढ़ा

अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में शनिवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें एक जवान घायल हो गया है। अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने अहलान गडोले क्षेत्र में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों द्वारा तलाशी दल पर गोलीबारी किए जाने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गई, जो अब भी जारी है।
[smartslider3 slider=2]
इस मुठभेड़ को जम्मू-कश्मीर में हाल के महीनों में हुए आतंकवादी हमलों की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। लगभग दो सप्ताह पहले, कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) द्वारा किए गए हमले को भारतीय सेना ने विफल कर दिया था, जिसमें एक सैनिक शहीद और चार अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा, डोडा जिले में भी हाल ही में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक अधिकारी समेत चार सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे। इन हमलों ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति को और भी जटिल बना दिया है और सुरक्षा बलों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013094614626

विज्ञापन

Advertisement