विशेष अभियान में जुटा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, 22 हजार वर्ग फुट से ज्यादा जगह होगी खाली
OM Darpan

नई दिल्ली। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने अपने अधीनस्थ और संबद्ध कार्यालयों के साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में लंबित मामलों को निपटाने के लिए विशेष अभियान 6 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 15 से 30 सितंबर तक चले प्रारंभिक चरण में विभागीय फाइलों की छंटाई से लेकर स्क्रैप और ई-कचरे के निपटान की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 2 से 31 अक्टूबर तक चलने वाले मुख्य अभियान के दौरान चिन्हित लक्ष्यों पर काम किया जाएगा।
इस बार स्वच्छता, लंबित मामलों के निस्तारण और दफ्तरों में जगह के बेहतर इस्तेमाल के साथ-साथ ई-कचरे के संग्रह और निपटारे पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इस मुहिम में डीएफपीडी के साथ भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) और भंडारण विकास एवं नियामक प्राधिकरण (डब्ल्यूडीआरए) भी शामिल हैं।
22,635 वर्ग फुट खाली होगी जगह
28 सितंबर तक जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, विभाग ने कार्यालयों, डिपो और गोदामों में सफाई के लिए 947 स्थल चिन्हित किए हैं। अनुपयोगी सामान और अव्यवस्था हटाकर 22,635 वर्ग फुट जगह खाली कराई जाएगी, जिसका बाद में उपयोग किया जा सकेगा।
3,660 भौतिक फाइलें और 439 ई-वेस्ट चिन्हित
रिकॉर्ड प्रबंधन के तहत 3,660 भौतिक फाइलों की समीक्षा और छंटाई तय की गई है, जबकि 3,534 ई-फाइलों को बंद करने की पहचान हुई है। इसके अलावा 439 ई-अपशिष्ट वस्तुओं को भी निपटान के लिए चिन्हित किया गया है। विभाग नोडल और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कर प्रगति की निगरानी कर रहा है, ताकि 2 अक्टूबर से शुरू हो रहे मुख्य चरण में तय लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके।
जरूरी खबरें
विज्ञापन