21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु सरकार में 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

शेयर करें

OM Darpan

Jun 01, 2026 07:13 pm 250 views
पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार: शुभेंदु सरकार में 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट
  • West Bengal Cabinet Expansion

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेते मंत्री

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता (ओम दर्पण न्यूज)।

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार सोमवार को संपन्न हुआ। राज्य में भाजपा सरकार के गठन के बाद यह पहला मौका है जब मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी टीम बढ़ाई है। सोमवार सुबह 11 बजे लोकभवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पत्रकारिता और प्रशासनिक मानकों के अनुसार, इस विस्तार को शासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इस पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार

के साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या अब 41 हो गई है। नियमों के मुताबिक, 294 सदस्यीय विधानसभा में किसी भी सरकार के लिए मंत्रियों की अधिकतम संख्या 44 हो सकती है। ऐसे में मंत्रिमंडल में अभी भी तीन पद रिक्त हैं। विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह विस्तार किया गया है।

13 कैबिनेट, 3 स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्य मंत्री शामिल

विस्तार में 13 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री, तीन ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 19 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है। शुभेंदु अधिकारी सरकार में स्वपन दासगुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज उरांव, गौरी शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तपस रॉय, शरद्वत मुखर्जी, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय और डॉ. शंकर घोष जैसे प्रमुख चेहरों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं, भाजपा विधायक राजेश महतो, डॉ. इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय ने स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

सूत्रों के अनुसार, इस पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तारके साथ ही विभिन्न विभागों के आवंटन को लेकर भी जल्द ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। इस बार की सूची में सबसे खास बात यह है कि पहली बार विधायक बने कई नेताओं को मंत्री पद मिला है। इनमें डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, शरद्वत मुखर्जी, स्वपन दासगुप्ता, दूध कुमार मंडल और तपस रॉय के नाम शामिल हैं।

शुभेंदु सरकार में शपथ लेने वाले 35 मंत्रियों की पूरी सूची:

कैबिनेट मंत्री:

  1. दीपक बर्मन

  2. तपस रॉय

  3. डॉ. शंकर घोष

  4. मनोज कुमार उरांव

  5. अर्जुन सिंह

  6. गौरी शंकर घोष

  7. स्वपन दासगुप्ता

  8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय

  9. कल्याण चक्रवर्ती

  10. अजय पोद्दार

  11. शरद्वत मुखर्जी

  12. दूध कुमार मंडल

  13. अनुप कुमार दास

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):

14. डॉ. इंद्रनील खान

15. मालती रावा रॉय

16. राजेश महतो

राज्य मंत्री:

17. जोएल मुर्मू

18. हरे कृष्ण बेरा

19. आनंदमय बर्मन

20. अशोक डिंडा

21. नदियार चंद बाउरी

22. विशाल लामा

23. शांतनु प्रमाणिक

24. मौमिता बिस्वास मिश्रा

25. उमेश राय

26. पूर्णिमा चक्रवर्ती

27. कौशिक चौधरी

28. भास्कर भट्टाचार्य

29. दिवाकर घरामी

30. अमिया किस्कू

31. कलिता माझी

32. गर्गी दास घोष

33. बिराज बिस्वास

34. दीपांकर जाना

35. सुमना सरकार

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921110903898

विज्ञापन

Advertisement