22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिलेश पर ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- सपा में समाजवाद नहीं 'यादववाद' हावी, डर दिखाकर ले रहे मुस्लिमों के वोट

शेयर करें

OM Darpan

Jul 01, 2026 08:49 am 468 views
अखिलेश पर ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- सपा में समाजवाद नहीं 'यादववाद' हावी, डर दिखाकर ले रहे मुस्लिमों के वोट
 
  • नजीबाबाद की जनसभा में गरजे एआईएमआईएम प्रमुख

  • सपा के पीडीए नारे को बताया महज छलावा

  • संभल विवाद पर चुप्पी को लेकर उठाए सवाल

  नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी समाजवाद के नाम पर केवल 'यादववाद' की राजनीति कर रही है।

पीडीए के नारे को बताया चुनावी स्टंट

नजीबाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने जनसमूह के बीच दावा किया कि सपा केवल भाजपा का डर दिखाकर मुसलमानों का वोट हासिल करती आई है, जबकि एआईएमआईएम ही प्रदेश में दलितों और अल्पसंख्यकों के हितों की वास्तविक आवाज और सशक्त विकल्प बनकर उभरेगी।

संभल और मोहन यादव के बहाने घेराबंदी

सपा प्रमुख पर जाति आधारित राजनीति का आरोप लगाते हुए ओवैसी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रति अखिलेश यादव के पुराने रुख का हवाला दिया और इसे 'यादववाद' का प्रमाण बताया। साथ ही, उन्होंने संभल में मस्जिद विवाद पर सपा की उदासीनता का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी ने अपेक्षित चिंता नहीं दिखाई। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, आगामी चुनाव में मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण को लेकर दोनों दलों के बीच यह सियासी जंग और तेज होना तय है।
यह भी पढ़ें: यूपी में नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा: जानें किसे क्या मिला?
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement