3 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध शराब के विरुद्ध कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 90 लीटर महुआ शराब जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Apr 20, 2025 07:06 pm 313 views
अवैध शराब के विरुद्ध कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपियों से 90 लीटर महुआ शराब जब्त

रायगढ़।
जिले में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने अपने समस्त बीट आरक्षकों को सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई

19 अप्रैल को ग्राम नंदेली में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में एसआई कुसुम कैवर्त, एएसआई देव प्रसाद चौहान और हमराह स्टाफ ने गांव में दबिश दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांव में की गई मुनादी, सुनाई गई चेतावनी

टीम ने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर शुभरन निषाद (उम्र 74 वर्ष) और बन्धन चौहान (उम्र 60 वर्ष, पिता गरीब चौहान) के घरों में छापा मारा।


70 और 20 लीटर शराब जब्त

शुभरन निषाद के घर से 15-15 लीटर और 5 लीटर के प्लास्टिक जरीकेनों में कुल 70 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7,000 रुपये है। वहीं, बन्धन चौहान के घर से 20 लीटर महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 2,000 रुपये है।


अलग-अलग मामले दर्ज

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2) और 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अलग-अलग मामले पंजीबद्ध किए गए हैं।


टीम की सक्रिय भागीदारी

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, एएसआई डीपी चौहान, प्रधान आरक्षक जयप्रकाश सूर्यवशी, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खाण्डे, शिवानंद प्रधान, संजय केरकेट्टा, दिलीप सिदार और महिला आरक्षक श्यामा सिदार ने सक्रिय भागीदारी निभाई।


एक दिन पहले भी हुई थी कार्रवाई

18 अप्रैल को भी पुलिस ने नंदेली निवासी सबीना सारथी पत्नी सीताराम सारथी (उम्र 35 वर्ष) के घर दबिश देकर 4 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की थी। इस मामले में धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


गांव में हड़कंप, पुलिस ने दिया कड़ा संदेश

लगातार हो रही कार्रवाई से गांव के अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। कोतरारोड़ पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261003172158346

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 8