1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नवा रायपुर के योजनाबद्ध विकास पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा बैठक

शेयर करें

OM Darpan

Oct 15, 2025 07:38 am 209 views
नवा रायपुर के योजनाबद्ध विकास पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने की समीक्षा बैठक

  • निवेश, अधोसंरचना और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा

नवा रायपुर। 

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएँ मिल सकें।

मंत्री ने बताया कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए इस वर्ष राज्य शासन के बजट अंतर्गत पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 1000 करोड़ रुपए रखा गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें।

ओ.पी. चौधरी ने यह भी निर्देश दिए कि शासकीय एवं निजी संस्थानों तथा बिल्डर्स को आवंटित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्यों को समन्वयपूर्वक और शीघ्रता से पूरा किया जाए, ताकि नवा रायपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

बैठक में निवेश को प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण, अधोसंरचना विकास और शहरी जनसुविधाओं के उन्नयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर प्राधिकरण के चेयरमैन अंकित आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी चंदन कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001173944589

विज्ञापन

Advertisement