छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया मॉडल बने सेवा सेतु केंद्र
OM Darpan
Jul 28, 2026 12:07 am
395 views
28 Jul 2026
रायपुर। राज्य शासन द्वारा संचालित सेवा सेतु केंद्र नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय, विवाह, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र सहित तमाम जरूरी सेवाएं एक ही छत के नीचे सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मुहैया कराई जा रही हैं। इससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्करों से मुक्ति मिली है और उनके समय तथा श्रम की बड़ी बचत हो रही है। शासन की इस पहल से नागरिक सुविधाओं की पहुंच अब आम आदमी तक और भी सुगम हो गई है।
मस्तुरी में शुभम यादव को मिली बड़ी राहत
बिलासपुर जिले के मस्तुरी विकासखंड स्थित सेवा सेतु केंद्र में सुशासन की जीवंत तस्वीर देखने को मिली। यहाँ श्री शुभम यादव ने अपना विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्राप्त होने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए केंद्र के कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाई और निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण पत्र तैयार कर उन्हें सौंप दिया। त्वरित निराकरण की इस व्यवस्था ने शासन की योजनाओं की साख को और बढ़ाया है।सुशासन को मिल रही नई धार
समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर शुभम यादव ने छत्तीसगढ़ शासन, जिला प्रशासन और सेवा सेतु केंद्र के कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल आम नागरिकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित हो रही है। दरअसल, ये केंद्र जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम बन गए हैं। पारदर्शी और समयबद्ध सेवाओं ने राज्य में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत कर दिया है।जरूरी खबरें
विज्ञापन