21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन

शेयर करें

OM Darpan

Oct 04, 2024 07:39 am 257 views
अंबिकापुर में महाराजा अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
  अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर गुरुवार को अंबिकापुर में अग्रवाल समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा गाजे-बाजे और धूमधाम के साथ निकाली गई, जिसमें 5-6 विंटेज कारें आकर्षण का केंद्र रही। इन कारों में अग्रसेन महाराज के 18 पुत्र सवार थे, जो शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण थे। शोभायात्रा के दौरान अग्रसेन चौक पर महाआरती के साथ भव्य आतिशबाजी की गई। हजारों अग्रबंधु, बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग इस आयोजन में उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सुबह 5 बजे, अग्रसेन भवन से प्रभात फेरी निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस अग्रसेन भवन पहुंची। सुबह 8 बजे विधिपूर्वक पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। इसके बाद अग्र भोज और सामूहिक भंडारे का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर 3 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो अग्रसेन भवन से प्रारंभ होकर राम मंदिर रोड, ब्रम्हरोड, संगम चौक, महामाया चौक होते हुए मयूरा होटल पहुंची। शोभायात्रा में नासिक ढोल की धुन पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। इसके साथ-साथ माता लक्ष्मी की झांकी और विंटेज कारें भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में पहली बार विंटेज कारें देखने को मिलीं, जिनमें महाराजा अग्रसेन के 18 पुत्रों की सवारी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके अलावा, एक रुपये एक ईंट का संदेश वाहन और गौशाला की वाहन भी शोभायात्रा में शामिल थे। पूरे आयोजन के दौरान अग्र समाज के पुरुष सफेद कुर्ता-पायजामा में और महिलाएं हरे रंग के परिधान में नजर आईं। शोभायात्रा के बाद मयूरा होटल में प्रश्न मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संजय मित्तल ने अग्रवाल सभा के अध्यक्ष के रूप में समाज के सभी लोगों को महाराजा अग्रसेन जयंती की बधाई दी और 11 दिवसीय महोत्सव में भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उपाध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने भी जयंती की बधाई देते हुए समाज के लोगों से क्षत्रिय धर्म का पालन करने और समाज की रक्षा के लिए तत्पर रहने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर द्वारका प्रसाद केडिया, प्रदीप कुमार अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, लखीराम अग्रवाल, रमेश बंसल, आनंद अग्रवाल, अजय अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सहसचिव पवन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, लेखा परीक्षक राजेश अग्रवाल, संजय जलान और मिडिया प्रभारी मनोज अग्रवाल सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहे। महिला सभा की ओर से अध्यक्ष उमा अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीषा गोयल, सहसचिव रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल, सीमा गर्ग, रेनु अग्रवाल और कविता तायल भी उपस्थित रहीं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922041355693

विज्ञापन

Advertisement