22 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कंवर समाज महासम्मेलन अंबिकापुर में सम्पन्न

शेयर करें

OM Darpan

Sep 29, 2024 07:36 am 312 views
कंवर समाज महासम्मेलन अंबिकापुर अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित राजमोहिनी भवन में 29 सितंबर, रविवार को प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कंवर समाज महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से हुई, जिसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से समाज के सदस्य शामिल हुए। सम्मेलन में विशेष रूप से कंवर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की सीएम मैडम कौशल्या देवी साय उपस्थित रहीं। उनके साथ कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी, सरगुजा के सांसद चिंतामणि महाराज और पूर्व गृहमंत्री राम सेवक पैकरा भी मौजूद थे। इनके अलावा, अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। कंवर समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह पैकरा ने प्रदेशभर से कंवर समाज के सभी सदस्यों को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। इस महासम्मेलन का उद्देश्य समाज के युवाओं को प्रेरित करना और समाज के भीतर बेहतर योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260922164753423

विज्ञापन

Advertisement