Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर: गवाही देने पर परिवार पर जानलेवा हमला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

रायपुर।

रायपुर के सुभाष नगर देवार पारा इलाके में हत्या के मामले में गवाही देने के कारण एक परिवार पर हमला किया गया। आरोपियों ने लोहे की पाइप, पत्थर और डंडे लेकर घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला किया। इस घटना के बाद मोहल्ले वालों ने बहादुरी दिखाते हुए पीड़ित परिवार की जान बचाई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हमले के दौरान महिलाओं का सिर फूटा

स्थानीय निवासी ज्योति बुंदेले ने बताया कि वह सुभाष नगर देवार पारा में रहती हैं। रविवार की शाम करीब 6 बजे नीतू सोनवानी, आरती यादव, राजा बाबू और शुभम पड़ोस के घर पर बैठकर चाय पी रहे थे। तभी मनोज, मनीष, गंगा के साथ करीब आधे दर्जन अन्य लोग लोहे की पाइप, डंडा और पत्थर लेकर आए और हत्या के मामले में गवाही दिए जाने को लेकर हमला कर दिया। इस हमले में कई महिलाओं को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से कुछ का सिर भी फूट गया।

 

मोहल्ले वालों की तत्परता से बची जान

जब हमले की सूचना मोहल्ले वासियों को मिली तो वे तुरंत बीच-बचाव करने पहुंचे। उनकी तत्परता के चलते हमलावर मौके से भाग गए। घायलों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले में तेलीबांधा पुलिस ने जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

 

मामले की जांच जारी

तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस हमले के पीछे की वजहों की जांच कर रही है और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठा रही है। इस मामले ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment