Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर के डॉक्टर से 88 लाख की ऑनलाइन ठगी: एमबीबीएस फीस के पैसे हुए फर्जी निवेश में गायब

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज

रायपुर।
राजधानी रायपुर के डॉ. अषित नायक 88 लाख 75 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो गए। यह राशि उन्होंने अपने बेटे की एमबीबीएस की पढ़ाई की फीस के लिए रखी थी, लेकिन 40 प्रतिशत के रिटर्न के लालच में ऑनलाइन ठगों के चक्कर में फंस गए। इस मामले में डॉ. नायक ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

रायपुर पुलिस के अनुसार, डॉ. नायक को उनके एक रिश्तेदार ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के बारे में बताया था। इसके बाद वह एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े, जहां शेयर बाजार में निवेश करके कम समय में अधिक लाभ कमाने के संदेश आते थे। इन संदेशों से प्रभावित होकर डॉ. नायक ने गेमिंग कंपनी के ऐप रॉयलवीन को डाउनलोड किया और इसमें निवेश करने लगे।

पुलिस की जांच में सामने आया कि डॉ. नायक ने 1 दिसंबर 2022 से 11 जनवरी 2024 के बीच विभिन्न बैंक खातों में कुल 88 लाख 75 हजार रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन जब उन्होंने अपना पैसा निकालने की कोशिश की, तो उन्हें एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। अब उन्होंने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment