Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: सुनील सोनी भाजपा प्रत्याशी, मुख्यमंत्री साय ने जताया भारी मतों से जीत का विश्वास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद सुनील सोनी के नाम की घोषणा पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा की भारी मतों से जीतने का विश्वास भी व्यक्त किया। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा, “रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं। भारतीय जनता पार्टी यह उपचुनाव भारी मतों से जीतेगी।”

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, “रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव हेतु पूर्व सांसद सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रायपुर दक्षिण की जनता हर विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद देती आई है और निश्चित ही इस बार यहां की देवतुल्य जनता के प्रेम और आशीर्वाद से जीत पुनः भाजपा की ही होगी। सुनील सोनी को अग्रिम शुभकामनाएं।”

गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव हेतु मतदान 13 नवंबर को होगा और परिणाम की घोषणा 23 नवंबर को की जाएगी। भाजपा ने इस सीट से रायपुर लोकसभा के पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment