Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर SSP संतोष सिंह ने आदतन अपराधी को लगाई कड़ी फटकार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

रायपुर के SSP संतोष सिंह ने आदतन अपराधी प्रदीप सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि पुलिस उसकी भी ठीक तरीके से खातिरदारी करेगी। प्रदीप सिंह पर रायपुर और बिलासपुर के विभिन्न थानों में कुल 9 FIR दर्ज हैं, जिनमें गंभीर आरोपों में पॉक्सो एक्ट के तहत रेप केस भी शामिल है। इस बार आरोपी ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर एक युवक को ब्लैकमेल किया और उससे पैसे वसूले।

इस मामले की शुरुआत तब हुई जब राघव मिश्रा, जो एयरटेल कंपनी में वाई-फाई इंस्टॉलेशन का काम करते हैं, को एक अन्नू अग्रवाल नाम की महिला ने फोन किया। महिला ने राघव को बताया कि उसकी दोस्त खुशबू तिवारी एक फैक्ट्री में वाई-फाई लगवाना चाहती हैं और उसे लोकेशन देखने के लिए बुलाया। राघव को जब यह स्थान एक खंडहर जैसा लगा, तो उसने वहां से बाहर जाने की कोशिश की, लेकिन तभी प्रदीप सिंह और मदन सोना ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर उसकी राह रोक ली।

प्रदीप और मदन ने राघव पर रेप और छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए उसे थाने ले जाने की धमकी दी। दोनों आरोपियों के साथ महिलाएं अन्नू और खुशबू भी मौके पर पहुंच गईं और राघव पर झूठे आरोप लगाकर उसे डराया। आरोपी राघव से 20,000 रुपये की मांग करने लगे। राघव के पास इतनी राशि नहीं थी, तो आरोपियों ने उसे 8,000 रुपये देने को कहा। डर से राघव ने अपनी मां से पैसे मंगवाए और ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए आरोपियों को भुगतान किया।

हालांकि, राघव जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंचा और अपनी पूरी कहानी घरवालों को बताई। इसके बाद राघव ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए ASP दौलत रामपोर्ते और CSP अमन झा के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपियों को डिजिटल पेमेंट के आधार पर गिरफ्तार किया और जांच में पाया कि प्रदीप सिंह और उसके साथियों ने इस तरह से कई अन्य लोगों को भी ठगा है।

आरोपी और उनकी पहचान:

  1. प्रदीप सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी टाटीबंध, रायपुर
  2. यश प्रजापति, उम्र 23 वर्ष, निवासी सोनडोंगरी, रायपुर
  3. मदन सोना, उम्र 38 वर्ष, निवासी ज्योति नगर, कोटा, रायपुर
  4. खुशबू तिवारी, उम्र 33 वर्ष, निवासी हीरापुर रायपुर
  5. अन्नू अग्रवाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी डुमर तालाब, आमानाका, रायपुर
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment