17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के 78 स्कूल बनेंगे मॉडल, पीएम श्री योजना के तहत मिलेगा अपग्रेडेशन

OM Darpan

Sep 25, 2024 08:35 am 166 views
रायपुर।  छत्तीसगढ़ में शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से 78 और स्कूलों को पीएम श्री योजना में शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि राज्य में पहले से 263 पीएम श्री स्कूल स्वीकृत किए गए थे, लेकिन नई स्वीकृति के बाद यह संख्या 341 हो गई है। साय ने कहा, "पीएम श्री योजना के तहत इन स्कूलों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उत्कृष्ट साइंस लैब, लाइब्रेरी और व्यावसायिक लैब्स जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।" भारत सरकार ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत चौथे चरण में 78 स्कूलों को स्वीकृति दी है। सभी 78 स्कूल कक्षा पहली से 12वीं तक की हैं। इससे पहले प्रथम चरण में 211 और तृतीय चरण में 52 स्कूल स्वीकृत किए गए थे। इन स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम, अत्याधुनिक विज्ञान और गणित लैब्स, खेल सुविधाएं और डिजिटल लाइब्रेरी जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पहले और तृतीय चरण में स्वीकृत स्कूलों में अपग्रेडेशन का काम तेजी से चल रहा है। "पीएम श्री योजना के तहत प्रति स्कूल 2 करोड़ रुपए खर्च कर इन्हें आदर्श स्कूलों के रूप में विकसित करने का लक्ष्य है। यह योजना छत्तीसगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी," मुख्यमंत्री साय ने कहा। पीएम श्री योजना का शुभारंभ 19 फरवरी 2024 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया था। प्रधान ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह राज्य शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement