14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आंध्र प्रदेश गृह मंत्री ने पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामले की पुनः जांच के दिए आदेश

OM Darpan

Aug 21, 2024 10:04 pm 156 views
[smartslider3 slider=2]
   
  • छत्तीसगढ़ के चार पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामले की जांच के आदेश, संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर।  आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वंगालापुडी अनिता ने अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के चिंतूर पुलिस द्वारा छत्तीसगढ़ के चार पत्रकारों के खिलाफ दर्ज किए गए कथित अवैध मामले की पुनः जांच के आदेश दिए हैं। आंध्र प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (APUWJ) के नेताओं ने मंगलवार को सचिवालय में गृह मंत्री से मुलाकात की, जहां इस मामले पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आई.वी. सुब्बाराव ने गृह मंत्री को मामले की प्रारंभिक जानकारी दी और छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों की प्रतिक्रिया से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने इस मामले में चिंतूर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई, विशेष रूप से कोंडा उप-निरीक्षक के निलंबन का भी जिक्र किया। सुब्बाराव ने मांग की कि चिंतूर पुलिस इंस्पेक्टर (CI) की पत्रकारों के खिलाफ अवैध मामले दर्ज करने में भूमिका की पुष्टि की जाए और मामले को तुरंत समाप्त किया जाए। गृह मंत्री ने मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए जांच के आदेश दिए और मामले की निष्पक्षता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914120024453

विज्ञापन

Advertisement