8 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस की 'आर्थिक नाकेबंदी' पर भाजपा का करारा प्रहार, विधायक अनुज शर्मा बोले- 'भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश, जनता ने दिखाया आईना'

शेयर करें

OM Darpan

Jul 23, 2025 05:40 am 428 views
कांग्रेस की 'आर्थिक नाकेबंदी' पर भाजपा का करारा प्रहार, विधायक अनुज शर्मा बोले- 'भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश, जनता ने दिखाया आईना'
  रायपुर (दुर्गा प्रसाद बंजारे)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी द्वारा की गई 'आर्थिक नाकेबंदी' को पूरी तरह से फ्लॉप बताते हुए धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि यह केवल ढकोसले और दिखावे की राजनीति है। जिन लोगों ने सत्ता में रहकर प्रदेश को लूटा, आज सच्चाई सामने आने पर वे बौखलाहट में सड़कों पर उतर आए हैं। कोयला से लेकर गोबर तक, 5 साल सिर्फ लूटा: अनुज शर्मा विधायक अनुज शर्मा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, "भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने पाँच साल के शासनकाल में कोयला, रेत, शराब, धान, डीएमएफ, लोहा और तो और गोबर जैसे कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस पार्टी 5 सालों में सिर्फ और सिर्फ राज्य की संपत्तियों को लूटने का कार्य किया हैं।" उन्होंने आगे कहा कि आज जब इन घोटालों की सच्चाई परत दर परत खुल रही है और तत्कालीन सरकार के मंत्री व अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं, तब कांग्रेस को आंदोलन की याद आ रही है।
आरोपी बेटे के समर्थन में उतरी कांग्रेस: विधायक अनुज शर्मा ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, "यह पहली बार देखा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी एक आरोपी के समर्थन में नाकेबंदी कर रही है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर 1000 करोड़ की हेराफेरी करने का आरोप है। वह कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी तक नहीं है और फिर भी पूरी पार्टी उसके साथ खड़ी है।" उन्होंने सवाल उठाया कि जब दूसरे नेता जेल गए, तो उनके समर्थन में ऐसा प्रदर्शन क्यों नहीं हुआ? यह कांग्रेस के दिवालियापन का सबसे बड़ा उदाहरण है।
विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचारियों के पक्ष में यह आर्थिक नाकाबंदी करके निर्दोष आम जनता को सजा देने का षड्यंत्र किया था, जिसे प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया, "कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी पूरी तरह फ्लाप रही। जनता भ्रष्टाचारियों का समर्थन नहीं करती है।" अंत में उन्होंने कहा, "हम सभी संगठनों और छत्तीसगढ़ की जनता का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने भ्रष्टाचारियों का विरोध कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।"
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261008140046415

विज्ञापन

Advertisement