23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, CM हाउस का होगा घेराव, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शेयर करें

OM Darpan

Apr 20, 2025 07:49 pm 256 views
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, CM हाउस का होगा घेराव, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  रायपुर।  छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस आज एक बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस के इस प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है। कांग्रेस लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में हार चुकी है। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के एक साल के कार्यों पर पंचायत और निकाय चुनाव में जनता ने मुहर लगाई है।

अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का दावा

अरुण साव ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के पांच वर्षों में अपराध दर्ज नहीं किए जाते थे और अपराधियों को संरक्षण मिलता था। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैसी स्थिति नहीं है। अगर कोई घटना दुर्भाग्यवश होती भी है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस और अन्य जवान पूरी मेहनत से अपना काम कर रहे हैं।

साहू समाज के आक्रोश पर प्रतिक्रिया

डिप्टी सीएम साव ने रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष पद को लेकर साहू समाज के आक्रोश पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि एक बार नियुक्ति के बाद पद बदलना अपमानजनक है और इस पर आक्रोशित होना स्वाभाविक है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस ने आकाश तिवारी को बनाया नेता प्रतिपक्ष

बताते चलें कि रायपुर नगर निगम में बीते महीने ही संदीप साहू को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें हटाकर बागी नेता आकाश तिवारी को यह पद सौंप दिया है। इससे जुड़ी खबर:-  कांग्रेस मुख्यालय का घेराव: साहू समाज का फूटा गुस्सा, 25 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260924045739653

विज्ञापन

Advertisement