14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंकलाब जिंदाबाद से गूंजा रायपुर

OM Darpan

Mar 24, 2026 07:56 am 1,242 views
इंकलाब जिंदाबाद से गूंजा रायपुर

Shaheed Diwas Raipur

रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के 95वें बलिदान दिवस (23 मार्च) के अवसर पर राजधानी रायपुर के शहीद भगत सिंह चौक पर सर्व समाज की ओर से भव्य और भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने वीर शहीदों को नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

सिख समाज ने बांधी पीली पगड़ी

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज द्वारा उपस्थित सभी देशभक्त नागरिकों को बांधी गई 'पीली पगड़ी' रही। आयोजकों ने बताया कि पीली पगड़ी त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज के हर वर्ग को शहीदों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

'माय भारत' के युवाओं ने निकाली पदयात्रा

इस अवसर पर केंद्र सरकार के युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत संस्था 'माय भारत' के राज्य निदेशक अर्पित तिवारी के नेतृत्व में युवाओं ने पदयात्रा निकाली। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर शहीद भगत सिंह चौक तक रैली निकाली और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह पदयात्रा युवाओं की जागरूकता और देशभक्ति का प्रतीक बनी।

लोगों ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर, विधायक सुनील सोनी, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा, नगर निगम एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, अवतार सिंह बागल, सचिन मेघानी, नगर निगम जोन 4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह और खालसा शिक्षण समिति के अध्यक्ष सरदार राजवंत सिंह गरेवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा के नेतृत्व में हरकिशन सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह हरगोत्रा, स्वर्ण सिंह चावला, कुलवंत सिंह खालसा, मनजीत सिंह भाटिया, स्वर्णपाल सिंह चावला, जागीर सिंह बावा, देवेंद्र सिंह चावला, रणजीत सिंह खनूजा, अमृत सिंह सूर, जसप्रीत सिंह चावला, इंदर पाल सिंह गांधी, गुरमीत सिंह छाबड़ा और मानवेंद्र सिंह डडियाला मौजूद रहे।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन द्वारा जरूरतमंदों और नागरिकों को प्रसाद स्वरूप फल वितरित किए गए। संगठन के मोनू सलूजा और महिला विंग की अध्यक्ष श्वेता कौर की टीम ने भी आयोजन में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और देश की एकता व अखंडता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914123041499

विज्ञापन

Advertisement