मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध उत्खनन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई, एक सप्ताह में 66 वाहन जब्त
OM Darpan
Jan 08, 2025 06:32 am
223 views
08 Jan 2025
रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज खनन के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग की टीम ने तहसील गोबरानवापारा के ग्राम पारागांव में औचक निरीक्षण करते हुए अवैध रेत उत्खनन के लिए बनाए गए रैम्प को मशीन से ध्वस्त कर दिया।
जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज विभाग ने गरियाबंद जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में भी कार्रवाई की। यहां संयुक्त टीम ने अवैध रेत खनन में लिप्त 2 चैन माउंटेन मशीनों को जब्त कर थाने के सुपुर्द किया। इसके अलावा ग्राम चीचा में अवैध मुरूम उत्खनन करते हुए 1 रबई और एक हाईवा वाहन जब्त किया गया।
खनिज विभाग के उप संचालक के.के. गोलघाटे सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे। जिले में अवैध खनन रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। पिछले एक सप्ताह में जिले में अवैध खनिज परिवहन में लिप्त 66 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध उत्खनन पर सख्त नजर रखी जाए और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों को तुरंत रोका जाए। जिले में अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है।
[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन