रविवि के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्र को पीटा, छात्र ने की फांसी लगाने की कोशिश
OM Darpan
Jun 08, 2024 07:39 am
187 views
08 Jun 2024
रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े विश्वविद्यालय में दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हो गई जब छात्र विश्वविद्यालय में कुलपति से मिलने पहुंचा और वहां के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्र की डंडे से पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने न्याय की मांग करते हुए कुलपति से मिलने की गुहार लगाते हुए फांसी के फंदे को अपने गर्दन में डाल दिया। उक्त घटना रविवि में पढ़ने वाले छात्र श्री भोजराज चौहान रविशंकर विश्वविद्यालय में 20 मई को एलएलबी के परीक्षा में हुए त्रुटि के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। जिसकी जानकारी आज दिनांक 07/06/24 को विश्वविद्यालय पहुचा था जहां सिक्योरिटी गार्ड बृजेश पांडे द्वारा भोजराज चौहान को कहा कि कुलपति किसी से नहीं मिलते तुमको अंदर नहीं जाना है. कह कर धकेलते हुए चैनल गेट के बाहर कर दिया जब भोजराज चौहान ने इसका विरोध किया तो उक्त सिक्योरिटी गार्ड ने भोजराज चौहान को मां बहन की भद्दी गालियां दी और तमाचा के साथ डंडे से भी वार कर दिया उक्त घटने की जानकारी भोजराज चौहान ने एनएसयूआई रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा को फोन के माध्यम से दी और मदद करने को कहा तत्पश्यात शांतनु झा विश्विविद्यालय पहुंच कर के पीड़ित भोजराज को कुलपति से मिलाने की मांग की जिसपर विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि कुलपति से मिलना संभव नहीं है क्योंकि वह भोजन करने घर गए हुए हैं। इससे छात्र अक्रोशित हो गए और वही धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। शांतनु झा ने बताया की जब लगभग शाम के 4:30 बज गए और कुलपति भोजन का बहाना बनाकर पीड़ित छात्र से मिलने नही पहुंच रहे थे तो पीड़ित छात्र अपने आप को अपमानित महसूस करते हुए कुलपति सचिवालय के बाहर फांसी के फंदे पर पर लटकने को तैयार हो गया जिस पर एनएसयूआई रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा ने बीच बचाव करते हुए कुलपति को जल्द से जल्द मुलाकात करने के लिए दबाव बनाया तत्पश्चात पुलिस की भारी फोर्स और सुरक्षा के बीच में कुलपति सच्चिदानंद शुक्ला पीड़ित छात्रा और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए राजी हुए और पीड़ित छात्र की समस्या सुनी,छात्र नेताओं के भारी दबाव की वजह से उक्त गार्ड को रविवि के सुरक्षा व्यवस्था से हटाने का आदेश भी जारी कर दिया गया। इसके पश्चात छात्र नेताओं एवं पीड़ित भोजराज चौहान ने अपने धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
छात्र ने कुलपति से मिलने की लगाई गुहार, तीन घंटे बीत जाने के बाद पीड़ित छात्र ने की फांसी लगाने की कोशिश।
भाजपा की सरकार में सुरक्षित नहीं छात्र: एनएसयूआई रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा [caption id="attachment_17141" align="alignleft" width="300"]एनएसयूआई रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा[/caption] शांतनु झा ने चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में आम छात्र अब सुरक्षित नहीं रह गए। कुलपति से मिलने के लिए पीड़ित छात्रों को फांसी के फंदे में लटकाने की नौबत आ गई है अगर छात्रों के साथ इसी तरह का दुर्व्यवहार होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कोई छात्र फांसी के फंदे में लटक जाएगा और उसे बचाने वाला कोई नहीं होगा। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और भविष्य में इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसका ध्यान भी विश्वविद्यालय प्रशासन को रखना चाहिए। पीड़ित भोजराज चौहान के समर्थन में जिला अध्यक्ष शांतनु झा, सूरज साहू, निखिल बघेल, विमल साहू, तारीख ,अनवर खान, संस्कार पांडे, रजत ठाकुर, अभिषेक साहू, नवीन यदू, ऋषि,योगेश सहित अनेक छात्र एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन
एनएसयूआई रायपुर जिला अध्यक्ष शांतनु झा[/caption]
शांतनु झा ने चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में आम छात्र अब सुरक्षित नहीं रह गए। कुलपति से मिलने के लिए पीड़ित छात्रों को फांसी के फंदे में लटकाने की नौबत आ गई है अगर छात्रों के साथ इसी तरह का दुर्व्यवहार होता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कोई छात्र फांसी के फंदे में लटक जाएगा और उसे बचाने वाला कोई नहीं होगा। इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और भविष्य में इस तरह की कोई भी अप्रिय घटना ना हो इसका ध्यान भी विश्वविद्यालय प्रशासन को रखना चाहिए।
पीड़ित भोजराज चौहान के समर्थन में जिला अध्यक्ष शांतनु झा, सूरज साहू, निखिल बघेल, विमल साहू, तारीख ,अनवर खान, संस्कार पांडे, रजत ठाकुर, अभिषेक साहू, नवीन यदू, ऋषि,योगेश सहित अनेक छात्र एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।