27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर पुलिस ने चाकू लहराते आरोपी को किया गिरफ्तार, मौदहापारा थाना की बड़ी कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Aug 23, 2024 12:35 am 271 views
[smartslider3 slider=2]
 
  • मौदहापारा पुलिस ने टाउन पेट्रोलिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को चाकू सहित धर दबोचा, अपराधी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मामले।

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू के पर्यवेक्षण में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मौदहापारा पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। टाउन पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मौदहापारा थाना क्षेत्र के एक पूर्व अपराधी ने फूल चौक, आरडीए बिल्डिंग के पास अपने हाथ में लोहे का चाकू लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। मौदहापारा थाना प्रभारी निरीक्षक यामन देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी के चलते उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के पास से एक लोहे का बटनदार धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे बिना अनुमति के रखना आर्म्स एक्ट के तहत अपराध माना गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया और फिर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाना में पहले से ही मारपीट और आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं। आरोपी आर्यन साहनी उर्फ चिंटू, उम्र 22 वर्ष, निवासी ठाकुर देव मंदिर के पास, जोरापारा थाना मौदहापारा जिला रायपुर का रहने वाला है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927141542286

विज्ञापन

Advertisement