17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेलीबांधा में मजदूर से मोबाइल लूटने वाला आरोपी समीर उर्फ लक्ष्मण बाघ गिरफ्तार

OM Darpan

Nov 06, 2025 09:14 am 173 views
तेलीबांधा में मजदूर से मोबाइल लूटने वाला आरोपी समीर उर्फ लक्ष्मण बाघ गिरफ्तार

रायपुर।

राजधानी के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मजदूर से मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी समीर उर्फ लक्ष्मण बाघ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोपी ने काम की तलाश में निकले मजदूर पर हमला कर मोबाइल फोन लूट लिया था।

प्रार्थी जीवनलाल प्रधान ने 5 नवंबर को थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त के साथ PWD ओवरब्रिज के पास काम की तलाश में खड़ा था, तभी उसी क्षेत्र का निवासी लक्ष्मण बाघ वहां पहुंचा और धमकी देते हुए दोनों के साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना प्रभारी ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध क्रमांक 696/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(4) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकानों पर सघन रेड कार्रवाई की और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण उर्फ समीर बाघ (32 वर्ष, निवासी हीरा नगर, रायपुर) के कब्जे से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने मजदूरों से झगड़ा कर मोबाइल लूटने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिली हैं।

इस घटना ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि शहर में सड़क किनारे काम की तलाश में बैठे मजदूर भी अब अपराधियों के निशाने पर हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं की तुरंत सूचना थाने में दें ताकि अपराधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।

तेलीबांधा थाना टीम की इस त्वरित कार्रवाई की शहरवासियों ने सराहना की है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917094200296

विज्ञापन

Advertisement