14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध धर्मांतरण पर लगेगा पूर्ण विराम, नकलची भी जाएंगे जेल: CM साय ने बताया कैसे 3 नए कानून बनेंगे छग के लिए 'वरदान'

OM Darpan

Mar 22, 2026 05:03 am 246 views
अवैध धर्मांतरण पर लगेगा पूर्ण विराम, नकलची भी जाएंगे जेल: CM साय ने बताया कैसे 3 नए कानून बनेंगे छग के लिए 'वरदान'

 जूदेव के 'घर वापसी' अभियान को CM ने किया याद


रायपुर (ओमदर्पण न्यूज़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में 'धर्म स्वातंत्र्य', 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' और 'नकल विरोधी' विधेयक 2026 के पारित होने पर प्रदेशभर में उत्साह का माहौल है। शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में विधायक पुरंदर मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की और इन ऐतिहासिक विधेयकों के लिए उनका सम्मान कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस मौके पर कहा कि धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 और छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक 2026 का विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित होना पूरे प्रदेशवासियों के लिए एक वरदान साबित होगा।

अवैध धर्मांतरण पर लगेगी सख्त रोक, जूदेव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने 'धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026' को राज्य की महान परंपराओं और मूल्यों को सुरक्षित रखने का एक स्पष्ट संकल्प बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सनातन धर्मावलंबी लंबे समय से धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग कर रहे थे। पूर्व में बने कानून उतने प्रभावी नहीं थे, जिससे अवैध धर्मांतरण कराने वाले बच निकलते थे और प्रदेश का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ रहा था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस बिल के माध्यम से अवैध धर्मांतरण पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस विधेयक को पारित कर सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ प्रखर मुहिम छेड़कर "घर वापसी" अभियान चलाया था।

युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के लाखों युवाओं की आवाज सुनते हुए सरल एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के लिए 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक' लाया गया है। इसके साथ ही परीक्षाओं में गड़बड़ियों और नकल जैसे प्रकरणों पर कड़ा प्रहार करने के लिए 'नकल विरोधी विधेयक 2026' पारित किया गया है। इससे मेहनतकश युवाओं के भविष्य के साथ होने वाला खिलवाड़ रुकेगा।

चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्र ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, अखिलेश सोनी और रमेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914150301639

विज्ञापन

Advertisement