12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे स्टेशन रोड पर गांजा बेचते तीन तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और वाहन जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Oct 09, 2024 10:45 pm 204 views
रेलवे स्टेशन रोड पर गांजा बेचते तीन तस्कर गिरफ्तार, 12 किलो गांजा और वाहन जब्त
रायपुर। गुढियारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड, काली मंदिर के पास एक सफेद रंग की एक्टिवा पर गांजा बेचते तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें बताया गया कि तस्कर उड़ीसा से गांजा लाकर बेचने के प्रयास में हैं। सूचना के अनुसार, एक व्यक्ति सफेद रंग की शर्ट और स्काई ब्लू पैंट पहने हुए था, जबकि अन्य दो तस्करों में एक पीले रंग की टी-शर्ट और स्काई ब्लू पैंट में था, जबकि दूसरा व्यक्ति छिंटदार फुल शर्ट और मटमैला पेंट पहने हुए पतला दुबला था। मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में प्रदीप द्विवेदी (32 वर्ष), निवासी ग्राम कसरूपड़ा, थाना केसिंगा, भवानी पटना, उड़ीसा ने अपने साथियों के साथ गांजे का अवैध व्यापार करने की बात स्वीकार की। उसके पास एक नीले रंग के बैग में टेप से लिपटा हुआ गांजा था, जिसे वह बेचने के लिए रखे हुए था। दूसरे आरोपी उधव ताण्डी (20 वर्ष), निवासी शिव मंदिर मयूर क्लब के पास, पण्डरी, जिला रायपुर ने भी इस अवैध कारोबार में भागीदारी की, जबकि तीसरे आरोपी शुभम शर्मा (30 वर्ष), निवासी शिकारपुरी धर्मशाला, समता कॉलोनी, जिला रायपुर ने अपने पास रखी एक्टिवा के डिक्की में एक पैकेट टेप से लिपटा हुआ गांजा रखा था। पुलिस ने कुल 12 किलो 383 ग्राम गांजे की कीमत 2,45,000 रुपये और एक मोटरसाइकिल एक्टिवा, जिसकी कीमत 40,000 रुपये है, जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 626/24 धारा 20(ख) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261012054337348

विज्ञापन

Advertisement