17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र, एनएच-43 के विस्तार और मरम्मत की मांग

OM Darpan

Dec 04, 2024 01:23 am 174 views
रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अंबिकापुर-सूरजपुर-बैकुंठपुर-मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-43) के दो लेन से फोर लेन में विस्तार की मांग की है। इसके साथ ही, उन्होंने इस मार्ग पर अंबिकापुर (जिला सरगुजा) के गांधी चौक से लेकर सूरजपुर जिले के पार्वतीपुरम गांव स्थित कुम्दा मोड़ तक बने गहरे गड्ढों की जल्द मरम्मत की अपील भी की है। पत्र में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लिखा है कि इन गड्ढों के कारण सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है, और कई दुर्घटनाएं पहले ही हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों ने बार-बार इस समस्या को उनके समक्ष रखा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। मंत्री ने कहा कि इस कार्य के लिए वह और समस्त क्षेत्रवासी सदैव केंद्रीय मंत्री के आभारी रहेंगे। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसके अलावा क्षेत्रीय अधिकारियों को भी पत्र लिखकर एनएच-43 पर गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। मंत्री ने इस दौरान कहा, "जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। डबल इंजन सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में कोई देरी नहीं होने देगी। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और लोगों की सुरक्षा के लिए यह कार्य अत्यंत आवश्यक है।" उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होने देगी। क्षेत्र के विकास और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए, वह जनता की हर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के लिए तत्पर हैं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917091151822

विज्ञापन

Advertisement