Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रामलला दर्शन योजना समिति में राजेश सिंह राजपूत ने संभाला पदभार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता राजेश सिंह राजपूत ने रामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा द्वारा उन्हें इस पद के लिए नामित किया गया था। राजेश सिंह राजपूत ने समाज कल्याण विभाग में जाकर अपना पदभार ग्रहण किया और उपसंचालक परिहार को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, और उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्याय उपस्थित रहे।

राजेश सिंह राजपूत ने अपने भाषण में प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और भाजपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता यह होगी कि हर आम नागरिक रामलला दर्शन योजना का लाभ उठा सके। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार की यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे लोगों की रामलला के दर्शन की इच्छा पूरी होती है।

इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन पवार भी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment