Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रणवीर सिंह ने ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • IFFI के मंच पर की थी एक्टिंग की नकल, सोशल मीडिया पर नाराजगी के बाद अभिनेता ने जारी किया बयान

मुंबई।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने कन्नड़ अभिनेता और फिल्म ‘कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ के स्टार ऋषभ शेट्टी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। हाल ही में गोवा में संपन्न हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान रणवीर द्वारा ऋषभ शेट्टी के एक दृश्य की नकल करने पर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद अभिनेता ने यह कदम उठाया है।

IFFI समापन समारोह का वाक्या

28 नवंबर को गोवा में आयोजित 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के समापन समारोह में रणवीर सिंह और ऋषभ शेट्टी दोनों मौजूद थे। मंच पर रणवीर ने ऋषभ के अभिनय की प्रशंसा करते हुए फिल्म ‘कांतारा’ के एक चर्चित दृश्य की नकल (मिमिक्री) की थी। हालांकि, यह प्रयास सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग को पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे असंवेदनशील बताते हुए आलोचना शुरू कर दी।

इंस्टाग्राम पर जारी किया माफीनामा

सोशल मीडिया पर बढ़ती नाराजगी को देखते हुए रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, “मेरी नीयत ऋषभ के अविश्वसनीय प्रदर्शन को उजागर करने की थी। एक अभिनेता होने के नाते मैं जानता हूं कि उस सीन को जिस तरह उन्होंने निभाया, उसमें कितनी मेहनत लगी होगी। इसके लिए मेरे मन में उनके प्रति गहरा सम्मान है।”

रणवीर ने आगे लिखा, “मैंने हमेशा देश की हर संस्कृति, परंपरा और विश्वास का सम्मान किया है। अगर मेरी वजह से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो मैं तहेदिल से माफी मांगता हूं।”

वर्कफ्रंट: ‘धुरंधर’ की तैयारी में जुटे

विवादों से इतर, रणवीर सिंह फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ की तैयारियों में व्यस्त हैं। आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण आदित्य धर, ज्योति देसाई और लोकेश धर कर रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow