Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

नवरात्रि में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया धर्म रक्षक समितियों का सम्मान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर। 

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर कई दुर्गा माँ के पंडालों में जाकर वहां की समितियों को “धर्म रक्षक पत्र” देकर सम्मानित किया गया। इस पहल के अंतर्गत, बजरंग दल ने सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा करने वाले समितियों के योगदान की सराहना की।

राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गोपाल भिसे ने कहा, “आज के समय में सनातन धर्म की रक्षा करने वाले सभी समितियों का सम्मान करना अति आवश्यक है। इन समितियों के द्वारा समाज में धर्म और संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।” इस आयोजन के तहत, नवरात्रि में कई समितियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment